सामूहिक बलात्कार के बाद महिला की जलाकर हत्या
पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को मुंबई के एंटॉप हिल इलाके में इस महिला के साथ उस वक्त जबरदस्ती दी गई जब वह घर में अकेली थी। आरोपियों ने उससे सामूहिक बलात्कार के बाद उसे जला दिया।
अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी महिला को अस्पताल ले गए जहां उसने दम तोड़ दिया। महिला के दो बच्चे हैं और उसका पति ड्राइवर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications