थरूर ने सोनिया से मुलाकात की
विदेश मंत्रालय में अफ्रीका और पश्चिम एशिया मामलों के प्रभारी थरूर अफ्रीका दौरे से लौटे हैं। उन्होंने मंगलवार सुबह सोनिया से मुलाकात कर उन्हें अपने अफ्रीका दौरे के बारे में अवगत कराया।
थरूर ने हाल ही में ट्विटर पर यात्री विमानों की इकोनॉमी श्रेणी को 'कैटल क्लास' कहा था। सूत्रों के अनुसार सोनिया से मुलाकात में थरूर ने उन्हें अपनी टिप्पणी के संदर्भ से अवगत कराया। थरूर की टिप्पणी के बाद कांग्रेस के कुछ नेता उनके इस्तीफे की मांग करने लगे थे।
थरूर के सहयोगी के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष के साथ विदेश राज्य मंत्री की यह शिष्टाचार बैठक थी। थरूर मंगलवार को ही प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से भी मुलाकात करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications