अप्राकृतिक दुष्कर्म के आरोप में पुलिसकर्मी गिरफ्तार
गाजीपुर में पुलिस लाइन में तैनात सिपाही बालेन्द्र यादव पर सोमवार शाम पुलिस लाइन के निकट एक बालक के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करने का आरोप लगा है।
पीड़ित बालक ने घर जाकर परिजनों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस से मामले की शिकायत की। देर रात कोतवाली पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी सिपाही को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक एल. रवि कुमार ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications