उत्तर कोरिया के मुद्दे पर हिलेरी ने मंत्रणा की
हिलेरी ने ऐसे वक्त इन देशों के विदेश मंत्रियों से बातचीत की है, जब संयुक्त राष्ट्र महासभा की सालाना बैठक में भाग लेने के लिए दुनिया भर के नेताओं का यहां जमावड़ा हो चुका है। राष्ट्रपति बराक ओबामा देर सोमवार को यहां पहुंचे। जनवरी में राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में वह पहली बार आए हैं।
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि इन सभी देशों ने परमाणु मसले पर उत्तर कोरिया के साथ संवाद कायम करने की अमेरिकी पेशकश का स्वागत किया है। इस बैठक में उत्तर कोरिया की परमाणु महत्वाकांक्षा को लगाम देने के उपायों पर चर्चा हुई।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता पी.जे क्राउली ने कहा, "इस मसले पर अमेरिका या किसी दूसरे देश द्वारा उत्तर कोरिया से बातचीत की पेशकश का स्वागत हो रहा है। उत्तर कोरिया को छह-पक्षीय वार्ता की मेज पर लाने के किसी भी प्रयास का समर्थन किया जाना चाहिए।"
हिलेरी ने जापान के नए विदेश मंत्री काटसुआ ओकादा से अलग से भी बातचीत की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय रिश्ते में कुछ और आयाम जोड़ने के उपायों पर चर्चा की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications