कश्मीर में गोलीबारी में जवान शहीद
सेना की 15वीं कोर के प्रवक्ता कर्नल उमा माहेश्वर ने आईएएनएस को बताया कि बारामूला के तंगमूला जंगलों में आतंकवादियों के छुपे होने का सुराग मिलने पर राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने जंगल में खोजबीन शुरू की।
प्रवक्ता ने बताया, "जब आतंकवादियों से समर्पण करने के लिए कहा गया तो उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। इस गोलीबारी में राष्ट्रीय राइफल्स का एक जवान शहीद हो गया और एक घायल हो गया। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में एक आतंकवादी मारा गया।"
प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का अभियान जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications