पाकिस्तान में झड़पों में 79 मरे (लीड-1)
पाकिस्तानी समाचार पत्र 'डॉन' के अनुसार दक्षिणी वजीरिस्तान के कबायली इलाकों में सुरक्षा बलों की ओर से लड़ाकू हैलीकॉप्टरों से की गई गोलाबारी में 26आतंकवादी मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। वहीं प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने 45 जवानों के मारे जाने का दावा किया है।
सुरक्षा बलों ने दक्षिणी वजीरिस्तान स्पाइना टिघा और मकीन इलाके में आतंकवादियों के ठिकानों पर हमला किया। वहीं उत्तरी वजीरिस्तान के राजमाक इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच झड़पों में आठ आतंकवादी मारे गए।
दूसरी ओर टीटीपी के प्रवक्ता आजम तारिक ने हमले में कम से कम 45 सुरक्षाकर्मियों के भी मारे जाने का दावा किया।
सूत्रों के अनुसार उत्तरी वजीरिस्तान के कोफार इलाके में लगभग 600 आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों की जांच चौकियों पर हमला बोल दिया। दोनों पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में आठ संदिग्ध आतंकवादी मारे गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications