पाक को 83 आतंकवादियों की तलाश

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार पाकिस्तानी आंतरिक मंत्रालय से जारी एक सूची के अनुसार इन अति वांछित आतंकवादियों की सूची में 41 पंजाब , 21 सिंध , 13 बलूचिस्तान और आठ पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत से संबद्ध हैं।

बलूचिस्तान के दिवंगत राष्ट्रवादी नेता अकबर बुगती का पोता ब्रमदाग बुगती इस अति वांछितों की सूची में शीर्ष पर है। उसके खिलाफ 31 मामले दर्ज हैं।

उपलब्ध सूचना के अनुसार इन आतंकवादियों का संबंध कई संगठनों से है, इनमें हरकतुल जिहाद अल-इस्लामी, सिपाह-ए-सहाबा पाकिस्तान, लश्कर-ए-झांगवी (एलजे) और सिपाह-ए-मुहम्मद पाकिस्तान (एसएमपी) शामिल हैं।

इन अति वांछित आतंकवादियों में अधिकांश का संबंध एलजे और एसएमपी से है। इनके खिलाफ मुशर्रफ, पूर्व प्रधानमंत्री शौकत अजीज और कराची के पुलिस कमांडर की हत्या के प्रयास, शेरेटन होटल और कई विदेशी दूतावासों में बम विस्फोट करने, हथियारों की तस्करी, विरोधी गुटों के लोगों, चिकित्सकों, पुलिसकर्मियों और खुफिया कर्मचारियों की हत्या और अपहरण तथा फिरौती वसूलने जैसे आरोप हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+