दुलर्भ मूर्तियां चारी
शिमला से 160 किलोमीटर दूर रामपुर कस्बे के पास कीम मंदिर से सोमवार को सात मूर्तियां गायब हो गइर्ं।
पुलिस अधीक्षक (शिमला)आर.एम शर्मा ने बताया,"कीम मंदिर से सात प्राचीन मूर्तियां और कुछ आभूषण चोरी हो गए हैं। चुराई गई मूर्तियों में से एक मंदिर के पास ही पड़ी मिली। यह मूर्ति शायद मौके से फरार होते समय चोरों के हाथ से छूटकर गिर गई होगी। ज्यादातर मूर्तियां चांदी की हैं।"
इससे पहले गत 16 सितंबर को भी शिमला से 140 किलोमीटर दूर नाहान के एक मंदिर से पांच कांस्य मर्तियां चोरी हो गई थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications