पाकिस्तान में हर्षोल्लास से मनाई गई ईद
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार राजधानी की ग्रैंड फैजल मस्जिद में सबसे अधिक लोग जुटे,जहां सरकार के शीर्ष अधिकारियों ने नमाज अदा की। रावलपिंडी में ऐतिहासिक लियाकत बाग में सर्वाधिक लोगों ने नमाज में हिस्सा लिया।
सरकार ने 21 से 23 सितम्बर तक सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है और त्योहार को देखते हुए कर्मचारियों को अग्रिम वेतन दिया गया। इस अवसर पर पाकिस्तान टेलीकम्युनिकेशन कंपनी ने ईद की बधाई देने के लिए विशेष पैकेज का प्रस्ताव रखा है।
रेडियो और टेलीविजन संस्थान भी इस मौके पर कई विशेष कार्यक्रमों का प्रसारण कर रहे हैं, जबकि समाचार पत्रों ने इस दिन के महत्व को बताने के लिए विशेष पृष्ठों का प्रकाशन किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications