पोत मालिक के उपर कानूनी कार्रवाई की संभावना
भुवनेश्वर, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। उड़ीसा में पारादीप बंदरगाह पर इस महीने के शुरू में डूबे जहाज के मालिक पर जाली दस्तावेज मुहैया कराने के बारे में बंदरगाह के अधिकारी कानूनी कार्रवाई करने पर विचार कर रहे हैं।
एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि बंदरगाह के अधिकारियों ने पाया है कि पोत के अधिकारियों द्वारा जो बीमा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया वह जाली था।
पारादीप बंदरगाह के उप संरक्षक जी.के.बिस्वाल ने आईएएनएस को बताया, "बीमा कंपनी से मिली जानकारी के मुताबिक बीमा प्रमाण पत्र का नम्बर दूसरे जहाज से संबंधित है। जहाज के अधिकारियों ने जाली बीमा प्रमाण पत्र प्राप्त किया और हमको दे दिया।"
बिस्वाल ने कहा कि हम पोत मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने पर विचार कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications