कश्मीर में अमन की दुआ के साथ मनाई गई ईद

श्रीनगर, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी में सोमवार को मस्जिदों के समीप विभिन्न मैदानों में हजारों मुसलमान ईद-उल-फितर की नमाज अदा करने के लिए एकत्र हुए।

कहीं से भी किसी अप्रिय घटना के समाचार नहीं हैं और सूत्रों के अनुसार हर जगह ईद की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न हुई।

घाटी के विभिन्न स्थानों पर रविवार को चांद दिखाई देने के बाद रमजान का पवित्र महीन समाप्त हो गया और इस्लामी महीना शव्वाल आरंभ हो गया।

जम्मू एवं कश्मीर राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी में सबसे अधिक लोग हजरतबल, ईदगाह मैदान, पोलो मैदान और जामिया मस्जिद में एकत्र हुए।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उनके पिता केंद्रीय मंत्री फारुक अब्दुल्ला ने इस मौके पर जुटे हजारों लोगों के साथ हजरतबल पर ईद की नमाज अदा की।

पिछले वर्ष के विपरीत इस वर्ष श्रीनगर और अन्य बड़े कस्बों में सुरक्षा बलों या फिर आम जनता के लिए पटाखों के बारे में कोई भी चेतावनी नहीं जारी की गई।

शहर के अनेक स्थानों पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों और नागरिकों को एक दूसरे को बधाई देते देखा गया।

इस मौके पर सद्भावना दिखाने के लिए प्रशासन ने अलगाववादी संगठन नेशनल फ्रंट के अध्यक्ष मुहम्मद नईम खान और महिला अलगाववादी संगठन की प्रमुख आसिया अंदरीब को रविवार शाम रिहा कर दिया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+