झारखण्ड में अफवाह से मची अफरा-तफरी

अफवाह के बाद मस्जिदों से यह घोषणा करनी पड़ी कि लोग मेंहदी न लगाएं।

राज्य के एक अधिकारी के अनुसार रविवार देर रात यह अफवाह फैली कि मेंहदी लगाने से कई लोग मर चुके हैं। इस अफवाह के बाद राज्य में कई मस्जिदों से मेंहदी न लगाने की घोषणा की गई।

रांची और अन्य जिलों के अस्पतालों में रविवार देर रात मेंहदी लगाने वाली लड़कियों और औरतों की भीड़ जुट गई। इनकी शिकायत थी कि जिन हाथों में उन्होंने मेंहदी लगा रखी है वहां जलन व खुजली हो रही है।

एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया,"कुछ लड़कियों ने मेंहदी की वजह से हाथ में जलन की शिकायत की। चिकित्सकों का कहना है कि मेंहदी में रासायनिक पदार्थ मिले होने के कारण कुछ लड़कियों को जलन महसूस हुई। इसके चलते अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।"

अफवाह रांची, हजारीबाग, बोकारो, धनबाद, जमशेदपुर, लोहारदगा और राज्य के अन्य जिलों में भी फैली।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+