असंतुष्टों के कोप का भाजन बने मनोहर जोशी व पूनम महाजन

मुंबई, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र विधानसभा के लिए 13 अक्टूबर को होने वाले चुनाव हेतु हुए सीटों के बंटवारे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिवसेना असंतोष से जूझ रही है। कुछ टिकटार्थियों के समर्थकों ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी तथा भाजपा उम्मीदवार पूनम महाजन के आवासों पर रविवार को हमला किया।

पुलिस ने कहा कि दादर से शिवसेना विधायक सदा सरवणकर के समर्थकों ने शिवाजी पार्क स्थित ओसियानिया इमारत में रविवार को अपराह्न् जम कर उत्पात मचाया। इसी इमारत की नवीं मंजिल पर जोशी निवास करते हैं। समर्थकों ने रविवार को अपराह्न् जोशी के खिलाफ नारेबाजी की और इमारत पर पथराव किया।

यह खबर आने के बाद कि दादर से सरवणकर के बदले मुंबई के पूर्व मेयर मिलिंद वैद्य उम्मीदवार होंगे, सरवणकर समर्थकों ने इमारत परिसर में खड़े जोशी परिवार के किसी सदस्य के एक वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। दादर क्षेत्र जोशी का गढ़ माना जाता है।

लगभग ठीक उसी समय भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता दिवंगत भाजपा नेता प्रमोद महाजन की बेटी पूनम महाजन की उम्मीदवारी के खिलाफ घाटकोपर में सड़क पर उतर आए।

पूनम महाजन की उम्मीदवारी की घोषणा शनिवार की शाम दिल्ली में कर दी गई थी। लेकिन संयोगवश वरिष्ठ भाजपा नेता और पूनम के फूफा गोपीनाथ मुंडे ने यहां कहा कि पूनम की उम्मीदवारी अभी तय नहीं है।

घाटकोपर क्षेत्र में गुजराती मतदाताओं का वर्चस्व है। इस लिहाज से इस सीट पर शहर के वरिष्ठ पार्टी नेता प्रवीण छेड़ा नजर गड़ाए हुए हैं।

बहरहाल, मनोहर जोशी के आवास पर हुए उपद्रव के संदर्भ में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+