मध्य प्रदेश में हर्षोल्लास से मनाई गई ईद
ईदगाह में शहर काजी अमीर उल्ला ने ईद की नमाज अदा कराई। इस अवसर पर शहर काजी ने कहा कि समाज में आपसी रिश्तें अच्छे रहें और गरीबों की मदद करते रहें, यही कामना हर किसी ने की।
नमाज के वक्त ईदगाह पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश पचौरी ने सभी मुस्लिम भाइयों की ईद की बधाई दी।
रविवार शाम ईद का चांद दिखने के बाद से ही लोग ईद की खरीददारी में जुट गए थे। यह दौर सोमवार को भी जारी रहा। बाजारों में भीड़ बनी रही।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications