400 तोतों के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार
जिले के विशेश्वरगंज थाना प्रभारी श्रीराम ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि रविवार रात कुछ तस्करों द्वारा भारी संख्या में तोतों को लेकर बिहार जाने सूचना मिली। बहराइच-गोंडा मार्ग पर चेकिंग के दौरान जीप पर सवार 6 तस्करों को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। इनके पास से छह पैकेटों में बंद 400 तोते बरामद किए गए।
राम ने कहा कि प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे बिहार स्थित वन्य जीवों की तस्करी करने वाले एक गिरोह के लिए पिछले चार साल के लिए काम कर रहे थे। कतरनियाघाट वन क्षेत्र व आसपास के जंगली क्षेत्रों से तोतों को पकड़कर बिहार और बंगाल में उनकी तस्करी की जाती थी।
पुलिस के मुताबिक सभी अभियुक्तों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर सोमवार को जेल भेज दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications