ईद पर दिल्ली में नमाज और दावतों का दौर
नई दिल्ली, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। ईद-उल-फितर के अवसर पर अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ दावतों का आनंद लेने से पहले दिल्ली में सोमवार को नए कपड़े पहने हजारों लोगों ने मस्जिदों में नमाज अदा की।
दक्षिणी दिल्ली के जामिया नगर के निवासी मोइनुद्दीन ने बताया कि एक स्थानीय मस्जिद में नमाज अदा करने के बाद वह अपने दोस्तों के पास जाएगा, जहां वे सभी सेवइयों का आनंद उठाएंगे। शाम को उनकी योजना एक बड़ा पारिवारिक समारोह आयोजित करने की है।
ईद अरबी भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ 'उत्सव' और फितर का मतलब 'दान' होता है।
दिल्ली पुलिस ने मस्जिदों के समीप यातायात में बदलाव के साथ ही ईद के अवसर पर व्यापक सुरक्षा बंदोबस्त किए हैं।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि किसी भी समस्या से बचने के लिए सुरक्षा और यातायात के पर्याप्त प्रबंध किए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications