मुख्य निर्वाचन आयुक्त मंगलवार को जयपुर में
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनोद जुत्शी ने बताया कि चावला बुधवार 23 सितम्बर को प्रात: 9.30 बजे इंदिरा गांधी पंचायत राज संस्थान में 'निर्वाचन में युवा और नागरिक समुदाय की भूमिका' विषय पर आयोजित सेमीनार में मुख्य अतिथि होंगे।
जुत्शी ने बताया कि निर्वाचन विभाग राजस्थान एवं समाज शास्त्र विभाग, राजस्थान विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस सेमीनार में शिक्षण एवं नागरिक समुदाय संस्थानों के करीब 300 प्रतिनिधि भाग लेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications