नक्सली संगठन के स्थापना दिवस पर छत्तीसगढ़ में जनजीवन प्रभावित
इस नक्सली संगठन की स्थापना 21 सितंबर 2004 को माओवादी कम्युनिस्ट सेंटर (एमसीसी) और पीपुल्स वार ग्रुप (पीडब्ल्यूजी) ने मिल कर की थी।
बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक टी.जे.लांगकुमेर ने आईएएनएस को बताया, "बस्तर क्षेत्र में किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है लेकिन हमलों के डर से बसें सड़कों पर नहीं चलीं।"
बस्तर क्षेत्र में दंतेवाड़ा, बीजापुर, कांकेर, नारायणपुर और बस्तर जैसे पांच जिले आते हैं। ये जिले देश में नक्सलियों के मुख्य केंद्र माने जाते हैं।
बीजापुर जिले में जनजीवन के अधिक प्रभावित होने की खबर है। इस जिले में नक्सलियों ने भारी अवरोधकों के जरिए सड़कों को जाम कर रखा था।
कोट्टावालसा-किरंदुल लाइन पर दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल से आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम को जाने वाली एक मात्र रेलगाड़ी को संभावित हमले के मद्देनजर जगदलपुर में रोक दिया गया था।
इस बीच पुलिस ने कहा है कि कांकेर जिले में एक तलाशी अभियान के दौरान एक पहाड़ी इलाके से दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications