कलावती से चुनाव न लड़ने का आग्रह
सुलभ इंटरनेशल के प्रमुख बिंदेश्वर पाठक ने कलावती को लिखे अपने दो पृष्ठों के पत्र में कहा है, "मैं आपको सुझाव देना चाहूंगा कि आप राजनीति में कदम न रखें।"
पाठक ने आईएएनएस से कहा, "यदि वह विदर्भ के संकट को प्रकाश में लाना चाहती हैं तो वह सामाजिक कार्य के जरिए भी ऐसा कर सकती हैं।"
ज्ञात हो कि राहुल गांधी द्वारा जिक्र किए जाने के बाद कलावती को पाठक की ओर से प्रति महीने 25,000 रुपये प्रदान किए जाते हैं। पति के आत्महत्या कर लेने के बाद से वह अपने नौ बच्चों के साथ अभाव का जीवन जी रही थीं।
पाठक ने कहा है कि उनकी संस्था प्रति वर्ष कलावती को 300,000 रुपये प्रदान करती है और इस वर्ष भी उन्हें उतनी ही राशि प्रदान की गई है।
ज्ञात हो कि विदर्भ जन आंदोलन समिति (वीजेएएस) ने 13 अक्टूबर को हो रहे राज्य विधानसभा के चुनाव में कलावती को अपना उम्मीदवार बनाया है। वीजेएएस के अध्यक्ष किशोर तिवारी ने आईएएनएस से कहा है कि कलावती वणी विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications