'बुनियादी तौर पर परमाणु हथियारों के खिलाफ है ईरान'
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार खामेनेई ने ईरान पर परमाणु हथियार के निर्माण को लेकर लगाए गए आरोपों को खारिज कर दिया।
प्रेस टीवी के अनुसार उन्होंने कहा, "ईरान पर परमाणु हथियार बनाने का आरोप लगाया जाना गलत है। हम मूल रूप से ऐसे हथियारों का विरोध करते हैं।" उन्होंने कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगी देश इस्लामी देशों को एकजुट होने से रोकना चाहते हैं।
ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता ने कहा, "अमेरिकी अधिकारी जो ईरान की मिसाइल और उसके खतरों के बारे में बात करते हैं साथ ही दावा करते हैं कि ईरान परमाणु बम तैयार कर रहा है, जानते हैं कि उनके दावे निराधार और गलत हैं। "
उन्होंने कहा कि ईरान अपनी नीतियों पर अडिग है और किसी दवाब में आकर वह कदम वापस नहीं लेगा।
उल्लेखनीय है कि अमेरिका और अन्य पश्चिमी देश दावा करते हैं कि ईरान गुप्त तरीके से परमाणु हथियार विकसित करना चाहता है। वहीं ईरान का कहना है कि उसके परमाणु कार्यक्रम शांतिपूर्ण कार्यो के लिए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications