संथानम ने किया नारायणन पर पलटवार (लीड-1)
उल्लेखनीय है कि नारायणन ने सोमवार को एक समाचार चैनल को दिए एक साक्षात्कार में कहा था कि पोखरण परमाणु विस्फोट की सफलता पर जो वैज्ञानिक सवाल उठा रहे हैं वह निजी कारणों से ऐसा कर रहे हैं।
इंडियन वूमन प्रेस कोर्प्स की सदस्यों से चर्चा के दौरान नारायणन के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए संथानम ने कहा, "वह (नारायणन) गलत दिशा में निशाना साध रहे हैं।"
उन्होंने कहा, "सरकार ने पोखरण विस्फोट के बाद जो बयान जारी किया था उसमें कई विसंगतियां थीं।"
उन्होंने कहा कि विस्फोट के बाद जब उन्होंने विस्फोट स्थल का मुआयना किया तो उसे कमोबेश वैसी ही स्थिति में पाया जैसा कि वह विस्फोट के पहले था।
उन्होंने कहा कि उस वक्त उन्होंने कुछ वैज्ञानिकों को एक दूसरे से यह गुफ्तगु करते पाया कि क्या वाकई में परमाणु परीक्षण आशाओं के अनुरूप सफल हुआ है।
विस्फोट स्थल की तस्वीरों को जारी करते हुए उन्होंने यह दिखाने की कोशिश की कि विस्फोट स्थल पर विस्फोट से कोई गड्ढा हुआ ही नहीं था। उन्होंने कहा कि विस्फोट से कम से कम 72 मीटर के दायरे में गड्ढा होना चाहिए था।
संथानम ने कहा, "यह तस्वीर जो कहानी बयां करती है उसके मुताबिक हमें अपने थर्मोन्यूक्लियर डिजायन की दिशा में ईमानदारी से काम करना चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications