बोलीविया के पहाड़ी क्षेत्र में भारी मात्रा में चांदी
समाचार एजेंसी ईएफई के हवाले से बताया गया है कि बोलीविया के इंजिनीयर इस धनी पहाड़ को सुरक्षित रखने के लिए अध्ययन कर रहे हैं। स्पेनिश में सीरो रिसो का मतलब 'धनी पहाड़' से लगाया जाता है जिसमें 1.22 अरब टन खनिज संपदा है, जिसमें ज्यादातर चांदी है।
बोलीविया के भूवैज्ञानिक इंजिनीयर कार्सीनो मोरेलस के अनुसार वहां से अधिक मात्रा में चांदी निकाला जा चुका है।
वर्तमान में वहां पर लगभग 10,000 खनिक काम कर रहे हैं। इनमें से ज्यादा लोग पुराने मजदूरों के वंशज हैं। यहां पर डायनामाइट का प्रयोग कर रोज करीब 2,000 टन प्रतिदिन खुदाई होती है।
उन्होंने कहा कि शक्तिशाली भूकंप की वजह से ही बड़े चट्टानों के ढहने का खतरा रहता है। एक अध्ययन के अनुसार यह पहाड़ लगभग 90 किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications