ग्वाटेमाला में मोटोक्रॉस चैंपियन की हत्या
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अभी तक हत्या की वजह का पता नहीं चल सका है। 22 वर्षीय ऑस्कर डियाज मोटोक्रॉस के राष्ट्रीय स्तर के चैंपियन थे।
रविवार को राष्ट्रीय स्तर की एक प्रतियोगिता में जीत हासिल करने के बाद जब डियाज अपने दोस्तों के साथ घर लौट रहे थे, उसी समय अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications