'होलोकास्ट' पर अहमदीनेजाद की टिप्पणी की निंदा
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार यूरोपीय संघ ने कहा कि वह होलोकास्ट पर अहमदीनेजाद के बयान की निंदा करता है। संघ ने कहा, "हम इस प्रकार के बयान की निंदा करते हैं क्योंकि इससे विवाद पैदा होता है।"
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को टेलीविजन के माध्यम से राष्ट्र को संबोधित करते हुए अहमदीनेजाद ने होलोकास्ट की घटनाओं पर सवाल उठाते हुए उनकी जांच करने के लिए कहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications