'सोमालिया में शांति सेना पर होंगे और हमले'
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार कट्टरपंथी इस्लामी नेता आयेस ने शांति सेना पर और आत्मघाती हमले करने की बात कही है। हाल ही में शांति सेना पर दो आत्मघाती हमले हुए थे।
आयेस ने मोगादिसू से 18 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इलाशबियाही में एक भीड़ को संबोधित करते हुए कहा, "मैं सोमाली मुस्लिम से अपील करता हूं कि वे शांति सेना पर और अधिक आत्मघाती हमले करें।"
उल्लेखनीय है कि सोमालिया में वरिष्ठ अधिकारियों और राजधानी मोगादिसू की सुरक्षा के लिए शांति सेना ने अपने 5,000 से अधिक सैनिकों को तैनात किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications