भूटान में भूकंप से 3 की मौत
भूटान के सरकारी अखबार कुएनसेल ने कहा है कि थिंपू से लगभग 500 किलोमीटर दूर मुंगर में भूकंप के कारण तीन लोगों की मौत हो गई। भूकंप का केंद्र मुंगर में स्थित था।
अखबार ने लिखा है, "पूर्वी भूटान में स्थित मठों, स्कूलों, मकानों तथा अन्य संरचनाओं को भारी क्षति पहुंची है।"
भूकंप का झटका असम के कुछ हिस्सों में तथा पूवरेत्तर के अन्य राज्यों में और पश्चिम बंगाल में भी अपराह्न् 2.26 बजे महसूस किया गया। लेकिन भारत में इस भूकंप के कारण किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
मुंगर के जिलाधिकारी शेराब तेनजिन ने कहा, "कई सारे स्कूल, मकान और अन्य संरचनाएं क्षतिग्रस्त हो गई हैं। ये सभी संरचनाएं मिट्टी और पत्थर से बनी हुई थीं और उनके ऊपर टिन की छत थी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications