दुर्गा पूजा के दौरान पश्चिम बंगाल के रेलवे स्टेशनों पर चुस्त होगी सुरक्षा
राज्य के पुलिस महानिरीक्षक (रेलवे) ए.के.सरकार ने कहा है, "हमें केंद्रीय गृह मंत्रालय से एक खुफिया सूचना प्राप्त हुई है। उसके अनुसार हमें हावड़ा व सियालदह सहित सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर चुस्त सुरक्षा उपाय करने हैं।"
सरकार ने कहा, "हमने राज्यभर में रेलवे स्टेशनों पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (जीआरपी) के जवानों को इसकी सूचना भेज दी है।" सरकार ने कहा कि हर वर्ष त्योहारी मौसम के दौरान व खासतौर से स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के पहले सुरक्षा बलों को अक्सर इस तरह की सूचना प्राप्त होती है।
सरकार ने कहा कि रेलवे प्लेटफार्मो पर और आसपास के इलाकों पर नजर रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों को तैनात कर दिया गया है। इसके अलावा आधुनिक निगरानी प्रणाली के जरिए विशेष निगरानी रखी जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications