चीन ने सिनजियांग प्रांत पर श्वेत पत्र जारी किया
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक श्वेत पत्र में क्षेत्र के विकास के लिए राष्ट्रीय एकीकरण, जातीय एकता और सामाजिक स्थिरता को महत्वपूर्ण बताया गया है।
राज्य परिषद के सूचना कार्यालय से जारी इस श्वेत पत्र में सिनजियांग में पिछले 60 वर्षो के दौरान हुए बदलावों की समीक्षा की गई है।
पत्र में अलगाववाद को बढ़ावा देकर व आतंकवाद की साजिश रचकर सिनजियांग में विकास को बाधित करने के 'पूर्वी तुर्किस्तान' की सेना के प्रयासों के लिए उसकी खिंचाई की गई है।
पत्र के मुताबिक 1955 में सिनजियांग की अल्पसंख्यक जातीय आबादी 46,000 थी और 2008 में यह बढ़कर 363,000 हो गई है। इनमें 10 प्रमुख जातीय अल्पसंख्यक समूहों के ज्यादातर लोग इस्लाम धर्म के अनुयायी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications