भाजपा ने हरियाणा और महाराष्ट्र के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की
हरियाणा और महाराष्ट्र की दूसरी सूची में 20-20 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। पार्टी महासचिव अनंत कुमार ने सोमवार को यह घोषणा की।
हरियाणा की 20 उम्मीदवारों की इस सूची में दो महिलाओं और एक मुस्लिम कार्यकर्ता का नाम हैं जबकि महाराष्ट्र की सूची में भी दो महिलाओं के नाम शामिल हैं।
भाजपा महासचिव गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा पालवे को परली से उम्मीदवार बनाया गया है जबकि महाराष्ट्र के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष रंजीत देशमुख के बेटे आशीष देशमुख को पार्टी ने सावनेर से टिकट दिया है।
पार्टी ने गत शनिवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इस सूची में भाजपा के दिवंगत नेता प्रमोद महाजन की बेटी पूनम महाजन का नाम भी शामिल था। ज्ञात हो कि पूनम की उम्मीदवारी का महाराष्ट्र भाजपा में विरोध हो रहा है।
उत्तर प्रदेश की रारी, इटावा और कोलासला विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए पार्टी ने क्रमश: समरनाथ चौहान, सरिता भदौरिया और अजय सिंह को उम्मीदवार बनाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications