पारादीप बंदरगाह प्रशासन ने तेल के फैलाव से निपटने के लिए कदम उठाया
एमवी ब्लैक रोज नामक यह जहाज उस वक्त डूब गया जब यह बंगाल की खाड़ी में पारादीप तट से पांच किलामीटर की दूरी था। इसमें करीब 25,000 टन लौह अयस्क एवं 900 टन तेल लदा था।
पारादीप पोर्ट के उप प्रमुख बिप्लब कुमार ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, "हमने इस समुद्री इलाके में तेल के फैलाव से निपटने के लिए कदम उठाया है। अभी तक इस इलाके में बेहद कम मात्रा में तेल फैला है। यह किसी दूसरे जहाज का भी हो सकता है। हमने पारादीप तट की सफाई के लिए व्यापक अभियान छेड़ा है। इसके लिए टोही नौकाओं की सेवा ली गई। तेल रिसाव से निपटने के लिए हमारे पास खास तरह की मशीनें हैं। हम स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।"
उल्लेखनीय है कि जहां यह हादसा हुआ है, वह ओलिव रिडले कछुओं के मौसमी प्रवासी क्षेत्र के रूप में प्रसिद्ध गहिरमाथा के नजदीक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications