जम्मू एवं कश्मीर में अनुबंध पर रखे जाएंगे चिकित्सा कर्मचारी
भारतीय वायुसेना के पूर्व अधिकारी चिब ने श्रीनगर से आईएएनएस के साथ फोन पर बातचीत में कहा, "ईमानदारी के साथ कहूं तो जम्मू एवं कश्मीर में स्थित मेडिकल कॉलेजों और उनसे जुड़े अस्पतालों में वर्तमान व्यवस्था से मैं बिल्कुल असंतुष्ट हूं।"
चिब ने कहा कि पैरामेडिकल व अन्य कर्मचारियों की जल्द से जल्द अऩुबंध आधारित नियुक्तियां सुनिश्चित कराने के लिए वह निजी तौर पर प्रयास कर रहे हैं।
चिब ने कहा, "इसकी प्रक्रिया जारी है। इस क्षेत्र में कर्मचारियों की कमी जल्द से जल्द पूरी कर दी जाएगी।"
चिब ने कहा कि मेडिकल कॉलेजों में उचित कार्य संस्कृति का अभाव और चिकित्सकों, कर्मचारियों और पैरामेडिकल कर्मचारियों का अभाव इन संस्थानों की प्रमुख समस्या है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications