गाजियाबाद में पर्यटक बस ने 2 को रौंदा
पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब सोमवार तड़के 2.30 बजे के करीब जनक शर्मा (24), हरी खत्री(27) और रेशमी थापा(23) इंदिरापुरम इलाके के एक मॉल में रात पाली कर घर लौट रहे थे। बस चालक ने इन तीनों को टक्कर मारने के बाद वाहन के साथ फरार हो गया। दुर्घटना के बारे में एक राहगीर ने जानकारी दी।
घटना के तत्काल बाद तीनों को नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्कों ने शर्मा और खत्री को मृत घोषित कर दिया। रेशमी की हालत स्थिर है।
क्षेत्र के सर्किल अधिकारी राहुल श्रीवास्तव ने बताया, "लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप मे एक अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications