रक्षा मामलों के युवा पत्रकार की असमय मौत
नितिन रक्षा मामलों के एक परिपक्व पत्रकार थे। उन्होंने वर्ष 2000 में रायटर से अपना कॅरियर शुरू किया था और वर्ष 2007 में वह डाउ जॉन्स न्यूजवायर से जुड़ गए थे। इंडिया स्ट्रैटेजिक के प्रबंधन व उसकी संपादकीय टीम को मजबूत करने के लिए अभी दो महीने पहले ही वह उसके साथ जुड़े थे।
नितिन को हमेशा काम का नशा रहता था और वह ज्यादा समय तक कंप्यूटर पर काम करने के आदी थे। नितिन ने विभिन्न विषयों पर टीवी डॉक्यूमेंट्री भी बनाई थी।
नितिन अपने पीछे पत्नी और चार साल का एक बेटा छोड़ गए हैं। वह रणनीतिक मामलों के चर्चित लेखक गुलशन लूथरा के बेटे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications