इराक में अल कायदा के 52 सदस्य गिरफ्तार
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक सूत्रों ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि बगदाद से 30 किलोमीटर दक्षिण जुर्फ अल-सखार से अल कायदा के इन सदस्यों को गिरफ्तार किया। इन सदस्यों पर इराक में कई आतंकवादी घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है।
सूत्रों ने यह भी बताया कि इस दौरान इन आतंकवादियों के पास से भारी संख्या में हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए हैं।
गत 30 जून को इराकी शहरों से अमेरिकी सैनिकों को वापस बुला लेने के बाद इराक में आतंकवादी घटनाओं में भारी वृद्धि हुई है। इसके मद्देनजर अधिकारी सुरक्षा के मामले में हरसंभव कड़ाई बरतने की कोशिश कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications