हिमाचल में भूकंप के झटके
मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने आईएएनएस को बताया, "मध्यम तीव्रता वाला भूकंप शाम 3.14 बजे महसूस किया गया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रत 4.7 दर्ज की गई। इसका केंद्र उत्तराखंड के शहर उत्तरकाशी में था।"
उन्होंने कहा कि झटके कुछ ही समय के लिए महसूस किए गए। किसी प्रकार का कोई नुकसान अभी तक नहीं हुआ है।
इसी साल जुलाई महीने में भी प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications