इंडोनेशिया में परियोजना के वैकल्पिक स्थल पर विचार कर रहा नाल्को
नाल्को के निदेशक (वित्त) बी.एल. बागड़ा ने आईएएनएस को बताया कि यद्यपि दक्षिणी सुमात्रा प्रांत में एक स्थल का चयन परियोजना के लिए हो चुका है लेकिन इंडोनेशिया की सरकार ने बंदरगाह और रेल पर अभी तक छूट नहीं दी है।
नाल्को ने पिछले वर्ष 500,000 टन प्रगलन क्षमता के संयंत्र और 1,250 मेगावॉट के विद्युत संयंत्र की स्थापना के लिए इंडोनेशिया सरकार के साथ समझौता किया था।
परियोजना का निर्माण कार्य वर्ष 2010 में आरंभ होना था।
बागड़ा ने कहा कि इस स्थल का चयन स्थानीय सरकार से बंदरगाह और रेल पर छूट के आश्वासन मिलने के बाद किया गया था। परंतु उन्होंने अभी तक ऐसी कोई छूट नहीं घोषित की है।
नाल्को अब इंडोनेशिया के कालीमंतन क्षेत्र में परियोजना स्थापित करने पर विचार कर रहा है।
बागड़ा ने कहा कि परियोजना स्थल की तलाश जारी है। इस स्थल का पूर्व-दृश्यता अध्ययन केवल दो सप्ताह पहले पूरा किया गया है।
उन्होंने कहा कि अगले छह महीनों में दक्षिण सुमात्रा या कालीमंतन में परियोजना स्थल का निर्धारण हो जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications