26 सितंबर को मिलेंगे भारत व पाक के विदेश सचिव
समाचार चैनल जियो टीवी के मुताबिक भारतीय विदेश मंत्री एस. एम. कृष्णा और पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के बीच मुलाकात से पहले विदेश सचिवों की बैठक होगी।
बशीर 24 सितंबर को न्यूयार्क के लिए रवाना होंगे। उन्होंने कहा कि राव के साथ उनकी बातचीत दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों की शर्म-अल शेख में हुई मुलाकात के बाद जारी संयुक्त बयान के अनुरूप होगी।
बशीर ने कहा, "शर्म-अल शेख में हुई बैठक के बाद दोनों देशों के विदेश सचिवों और विदेश मंत्रियों के बीच न्यूयार्क में बैठक होने जा रही है।"
उन्होंने आशा जताई कि दोनों देशों के बीच रुकी वार्ता को औपचारिक रूप से शुरू करने में यह मुलाकात सहायक साबित होगी।
दोनों देशों के विदेश सचिवों और विदेश मंत्रियों के बीच होने वाली मुलाकात के एजेंडे के बारे में बशीर ने कहा, "दोनों देशों के बीच सभी प्रमुख मुद्दों सहित जम्मू एवं कश्मीर के मुख्य मद्दे पर बातचीत की जाएगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications