अहमदाबाद में कनाडाई व्यापार कार्यालय का उद्घाटन शुक्रवार को

टोरंटो, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। आगामी शुक्रवार से अहमदाबाद में कनाडाई व्यापार कार्यालय काम करना शुरू कर देगा। कनाडा के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मंत्री स्टॉकवेल डे इसका उद्घाटन करेंगे।

आधिकारिक सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि डे अहमदाबाद में इस उद्घाटन समारोह में भाग लेने भारत जाएंगे। वैसे अभी तक उनकी इस यात्रा के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

उल्लेखनीय है प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर भारत के साथ आर्थिक रिश्ते को प्रगाढ़ बनाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते रहे हैं। उन्होंने बीते साल एक अहम घोषणा में कहा था कि उनका देश भारत के साथ आर्थिक रिश्तों को उच्च प्राथमिकता देता है। इस घोषणा के बाद अब तक कनाडा हैदराबाद एवं कोलकाता में दो व्यापार कार्यालय खोल चुका है। अहमदाबाद में खुलने वाला कार्यालय इस तरह का तीसरा कार्यालय होगा।

इससे पहले कनाडाई विदेश मंत्री लारेंस कैनन मार्च में इस कार्यालय का उद्घाटन करने वाले थे, लेकिन भारत में आम चुनाव के कारण यह कार्यक्रम टल गया।

कनाडा सरकार से अहमदाबाद में ऐसा कार्यालय खोलने के लिए अनुरोध करने वाले लोगों में से एक विनीपेग निवासी हेमंत शाह ने इस संवाददाता से बातचीत करते हुए कहा, "कार्यालय खुलने के साथ ही हमारी एक प्रमुख पुरानी मांग पूरी हो जाएगी।

ऐसी कनाडाई कंपनियों के लिए यह बड़ी खबर है जो राज्य में अपने पांव फैलाना चाहती हैं। गुजरात भारत का सर्वाधिक तेज रफ्तार से फलने-फूलने वाला राज्य है और कनाडाई कंपनियां इस राज्य में पैदा हो रहे अवसरों को हाथ से निकलने देना नहीं चाहतीं।"

गुजरात में कनाडा की कई शीर्ष कंपनियों के संयंत्र हैं। इनमें बोम्बार्डियर एवं मैक्केन फूड्स प्रमुख रूप से शामिल हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+