अगले 20 वर्षो में बुद्धिशिथिलता से पीड़ितों की संख्या में होगा 107 प्रतिशत इजाफा
प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि अगले वर्ष तक विश्व में बुद्धिशिथिलता से पीड़ित लोगों की संख्या 3.5 करोड़ तक पहुंच जाएगी। 2030 तक यह आंकड़ा 6.57 करोड़ तक हो जाएगा और इसमें 2050 तक इसी दर से वृद्धि जारी रहेगी।
आंकड़ों के मुताबिक अगले 20 साल में यूरोप में इस बीमारी से पीड़ित लोगों की संख्या में 40 प्रतिशत इजाफा होगा जबकि उत्तर अमेरिका में यह दर 63 प्रतिशत और दक्षिणी लातिन अमेरिकी देशों में यह दर 77 प्रतिशत रहेगी।
एशिया प्रशांत देशों में इससे पीड़ित लोगों की संख्या में 89 प्रतिशत की दर से वृद्धि दर्ज की जाएगी। दक्षिण एशिया में यह दर 107 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी जबकि पूर्वी एशिया में यह 117, उत्तर अफ्रीका और मध्यपूर्व में 125 तथा लातिन अमेरिका में 134-146 रहेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications