भूटान में भूकंप, ल्हासा में भी झटके
ल्हासा, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। रिक्टर पैमाने पर 6.3 की तीव्रता वाले भूकंप से सोमवार दोपहर भूटान हिल उठा और इसके झटके तिब्बत की राजधानी ल्हासा तक महसूस किए गए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार चीन के भूकंप केंद्र ने कहा कि (बीजिंग के समयानुसार) शाम 4.55 बजे भूकंप आया।
चीन के दक्षिण पश्चिमी स्वायत्त क्षेत्र तिब्बत की राजधानी ल्हासा के लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए।
तिब्बत के क्षेत्रीय भूकंप ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने कहा कि भूकंप से जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications