परमाणु हथियारों में कटौती पर वार्ता जारी रखेंगे रूस व अमेरिका

समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार नए परमाणु हथियार कटौती समझौते पर रूस और अमेरिका के बीच छठे दौर की वार्ता सोमवार को जेनेवा में आरंभ होगी।

रूसी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्रालय में सुरक्षा और नि:शस्त्रीकरण विभाग के निदेशक अनातोली अंतोनोव करेंगे। अमेरिकी दल का नेतृत्व सहायक विदेश मंत्री रोज गोटेमोएलर करेंगी।

रूसी राष्ट्रपति दमित्रि मेदवेदेव और अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा जुलाई में मास्को में एक नए समझौते की रूपरेखा पर सहमत हो गए थे। इसके अनुसार परमाणु शस्त्रों की संख्या घटाकर 1,500 से 1,675 तक और परमाणु हथियार दागने में सक्षम वाहनों की संख्या 500 से 1,000 के बीच सीमित की जाएगी।

मेदवेदेव ने रविवार को कहा कि नए समझौते पर वर्ष 2009 में सहमति कायम होने की काफी अधिक संभावना है।

अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार एक जनवरी तक रूस के पास 3,909 परमाणु हथियार और इन्हें दागने में सक्षम 814 वाहन थे। इनमें जमीन पर स्थित अंतरमहाद्वीपीय बैलेस्टिक मिसाइलें, पनडुब्बी से दागे जाने वाली बैलेस्टिक मिसाइलें और सामरिक बमवर्षक विमान शामिल हैं।

रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के पास 5,576 परमाणु हथियार और इन्हें दागने में सक्षम 1,198 वाहन हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+