ब्रंबी मुंबई यात्रा करते तो बेहतर था : भारतीय राजनयिक
मेलबर्न, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। यहां पदस्थापित भारतीय वाणिज्य महादूत अनिता नायर ने कहा है कि अगर आस्ट्रेलियाई प्रांत विक्टोरिया के प्रधानमंत्री जॉन ब्रंबी ने मुंबई की यात्रा की होती तो अच्छा होता। इसे आतंकवाद के खिलाफ संदेश के तौर पर लिया जाता।
उन्होंने कहा कि उन्हें मालूम है कि ब्रंबी ने अपने देश के विदेश एवं वाणिज्यिक मामलों के विभाग(डीएफएटी) की सलाह पर अमल करते हुए ऐसा फैसला किया, पर अगर वह मुंबई जाते तो आतंकवाद के खिलाफ सकारात्मक संदेश जाता। बं्रबी ने आतंकी हमले की आशंका के कारण अपनी भारत यात्रा के दौरान मुंबई जाने की योजना रद्द कर दी।
'द एज' अखबार से बातचीत में नायर ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ पूरी दुनिया को एकजुट होने की जरूरत है। उन्होंने कहा, "कोई यह नहीं बता सकता कि कहां अगले पल क्या होने वाला है। हमें खुशी होती अगर वह मुंबई को अपनी यात्रा के एजेंडे से बाहर नहीं करते। वैसे, मैं उनकी बाध्यता समझ सकती हूं।"
इधर, बं्रबी का कहना है कि उन्होंने ऐसा फैसला लेने से पहले इस मामले में विक्टोरियाई पुलिस और अपने कार्यालय के अधिकारियों की भी राय ली थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications