कोलकाता में अलग अंदाज से पूजा की तैयारी
गैर सरकारी संगठन 'ऑर्गेनाइजेशन फॉर फ्रेंड्स एनर्जीस एंड र्सिोसेज' (ऑफर) समाज के विकलांग, निराश्रित और हाशिए पर चले गए बच्चों के साथ दुर्गा पूजा समारोह आयोजित करेगा।
संगठन की सचिव कालूल घोष ने आईएएनएस से कहा, "पूजा में सभी चीजों की व्यवस्था लगभग 5,000 बच्चे करेंगे। हमने ऐसे बच्चों के लिए चार मकानों का निर्माण किया है।"
घोष ने कहा कि बच्चे इन दिनों पूजा के लिए मंडप तैयार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये बच्चे मंडपों की सजावट भी कर रहे हैं साथ ही अल्पना भी बना रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा बड़े उत्सव के तौर पर मनायी जाती है। खासकर नवरात्र के अंतिम चार दिन राज्य विभिन्न इलाकों में धूमधाम से मेलों का आयोजन किया जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**


Click it and Unblock the Notifications