असम और पूर्वोत्तर राज्यों में भूकंप (लीड-1)
भूकंप के झटके दोपहर 2.26 बजे महसूस किए गए। भूकंप के किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है।
भूकंप का केंद्र गुवाहाटी से 125 किलोमीटर पश्चिमोत्तर में भारत-भूटान सीमा पर था। शुरुआती रपटों के अनुसार भूकंप की वजह से गुवाहाटी में कई इमारतों में दरारें आ गईं।
उल्लेखनीय है कि पूर्वोत्तर में पिछले महीने भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications