खुद को साईं बाबा का अवतार बताने वाली किशोरी गिरफ्तार
पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह घटना प्रदेश की राजधानी रायपुर से 220 किलोमीटर दूर रायगढ़ जिले के खारा गांव की है।
जिले के पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने आईएएनएस से कहा, "पिछले एक महीने से मधुशीला साहू को उसके परिवार वाले साईं बाबा के अवतार के रूप में प्रस्तुत कर रहे थे। शुरुआत में हमने इस घटना पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया लेकिन पिछले एक सप्ताह से आशीर्वाद लेने के लिए इनके घर पर लोगों का तांता लग रहा था।"
पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच के बाद यह कार्रवाई की है। जांच में उन्होंने पाया कि लड़की को साईं बाबा की वेश-भूषा में जनता के सामने प्रस्तुत किया जा रहा था। उसके परिवार व साथियों ने खारा के आस-पास के करीब 50 गावों में उसके अवतार लेने का प्रचार किया था ताकि हजारों लोग आशीर्वाद लेने आएं और बदले में पैसे चढाएं।
परिवार ने लड़की को एक कमरा दे दिया था जहां वह दिनभर दर्शन के लिए आने वाले लोगों से मिलती थी और उन्हें उनकी दिन-प्रतिदिन की समस्याओं यहां तक कि कैंसर जैसी बीमारी से उबारने में मदद का वादा करती थी। लोग चढ़ावे के रूप में पैसे भेंट करते थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications