चिदम्बरम ने चेन्नई-दिल्ली दूरंतो एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर रवाना किया

चिदम्बरम ने सोमवार की सुबह 6.40 बजे हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। इस रेलगाड़ी के मंगलवार सुबह 10.40 बजे दिल्ली पहुंचने की संभावना है। यह रेलगाड़ी नई दिल्ली तक का सफर 28 घंटे में पूरा करेगी।

इस अवसर पर चिदम्बरम ने कहा कि रेल मंत्रालय इस रेलगाड़ी को सप्ताह में दो दिन चलाने पर सहमत हो गया है। वर्तमान में इस रेलगाड़ी का साप्ताहिक चलना तय है।

चेन्नई-हजरत निजामुद्दीन दूरंतो एक्सप्रेस की सवारी क्षमता 896 लोगों की है। रविवार रात तक 390 लोगों ने अपने-अपने टिकट बुक करा लिए थे।

रेल मंत्री ममता बनर्जी ने इसी साल रेल बजट में दूरंतो एक्सप्रेस रेलगाड़ी सेवा आरंभ करने की घोषणा की थी। गत शुक्रवार को उन्होंने पहली दूरंतो एक्सप्रेस को कोलकाता से नई दिल्ली के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+