वर्ष 2010 तक एच1एन1 के 3 अरब टीकों का उत्पादन
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार हांगकांग में विश्व स्वास्थ्य संगठन के पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र की वार्षिक बैठक को संबोधित करते हुए चैन ने कहा कि दुनिया भर में 25 कंपनियां स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए टीका तैयार कर रही हैं।
चैन ने कहा, "अधिकांश कंपनियां विकसित देशों की हैं लेकिन मैं यह देखकर काफी खुश हूं कि कुछ विकासशील देश भी अपना टीका तैयार कर रहे हैं और चीन इसका उदाहरण है।"
चैन ने कहा कि चीन में पांच कंपनियों को टीका निर्माण करने के लिए आधिकारिक तौर पर मंजूरी मिली है।
उल्लेखनीय है कि स्वाइन फ्लू से विश्व भर में अब तक लगभग 3,500 लोगों की मौत हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications