देवेगौड़ा ने वेतन की 20 फीसदी राशि प्रधानमंत्री राहत कोष में दी
देवेगौड़ा ने बयान जारी कर कहा, "देश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ व सूखे से उत्पन्न स्थिति को देखते हुए मैं अपने एक साल के वेतन का 20 फीसदी हिस्सा प्रधानमंत्री राहत कोष में देना चाहता हूं।"
देवेगौड़ा न इसके साथ ही 38,400 रुपये का चेक प्रधानमंत्री राहत कोष में भेजा। उल्लेखनीय है कि हाल ही में सरकार और कांग्रेस की तरफ से फिजूलखर्ची रोको अभियान चलाया गया है।
इसी अभियान के तहत कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पिछले दिनों इकोनॉमी श्रेणी का हवाई सफर किया था जबकि पार्टी महासचिव राहुल गांधी एक कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए नई दिल्ली से लुधियाना रेलगाड़ी से गए थे और रेलगाड़ी से ही वापस लौटे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications