रेलगाड़ी में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
पुलिस प्रवक्ता राजेंद्र दत्ता ने संवाददाताओं को बताया, "सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने नियमित जांच के दौरान दक्षिणी असम के करीमगंज स्टेशन पर रविवार को सिल्चर से अगरतला के बीच चलने वाली ट्रेन से जिलेटिन की 320 छडें़ और तार बरामद की।"
विस्फोटक सामग्री मिजोरम के दो व्यक्तियों हेनरी वानलाओ घाका और लालथान सांगा के पास से मिले एक बैग से बरामद की गई। पूछताछ के दौरान दोनों युवकों ने जीआरपी को बताया कि वे नागालैंड में स्थित दीमापुर जाना चाहते थे लेकिन गलती से वे अगरतला जाने वाली ट्रेन में बैठ गए।
ट्रेन के धरमानगर पहुंचने पर दूसरा बैग बरामद किया गया जिसमें से 57 जिलेटिन की छडें़ बरामद की गई। पुलिस को संदेह है कि सुरक्षा बलों को भटकाने के लिए उन्होंने दूसरा बैग उसी ट्रेन में दूसरी जगह रख दी था।
दत्ता ने कहा,"असम और त्रिपुरा पुलिस, मिजोरम पुलिस के साथ मिलकर मामले की जांच कर रही है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications