सड़क दुर्घटना में 5 श्रद्धालुओं की मौत
जिले के पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी नारायण ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि हादसा सोमवार सुबह वाराणसी-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामनगर कस्बे के निकट हुआ, जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में छह लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं, जिनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। सभी घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक मारे गए सभी लोग बिहार के रहने वाले थे और नवरात्रि के मौके पर मिर्जापुर स्थित मशहूर विन्ध्याचल मंदिर से दशर्न करके वापस जा रहे थे।
घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी मौके पर छोड़कर फरार हो गया। नारायण ने कहा कि ट्रक कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications